भाजपा द्वारा एसआईआर के तहत विशेष अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संबंधित फार्म भरवाएं

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गयी एसईआर के तहत विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं...

Jan 17, 2026 - 16:57
Jan 17, 2026 - 16:58
 0  2
भाजपा द्वारा एसआईआर के तहत विशेष अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संबंधित फार्म भरवाएं

राठ (हमीरपुर)। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गयी एसईआर के तहत विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने नए एवं छूटे हुए मतदाताओं के फार्म भरवाये हैं।

विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनके फार्म संख्या छह भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जा रहा है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ0महेंद्र शुक्ला ने बताया कि यह विशेष अभियान शुक्रवार से प्रारंभी होकर तीन दिनों तक चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों में व्याप्त त्रुटियों को दूर करना तथा नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ना है। आज शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष ने बूथ संख्या 264 पर विधायक मनीषा अनुरागी, बूथ 263 पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, बूथ 256 पर नगर चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया तथा बूथ संख्या 257 और 258 पर मंडल संयोजक धर्मेंद्र साहू उर्फ खुल्ले के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के फार्म संख्या छह और सूची में नाम न होने वालों के फार्म संख्या सात भरवाए गए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता संपर्क अभियान भी चला रहे हैं। ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0