ब्यूर गांव में किया गया स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के तत्वाधान में जनपद के ब्यूर गांव में परिषद के जिलाध्यक्ष...

चित्रकूट। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के तत्वाधान में जनपद के ब्यूर गांव में परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। सामाजिक जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन करने वाले प्रेरक व्यक्तित्व श्रेष्ठजन जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज (पद्म विभूषण अलंकृत) का सम्मान उनके उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास (जय महाराज) द्वारा प्राप्त किया गया।
आचार्य रामचंद्र दास ने कहा कि हम सबको मिलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए कडी मेहनत, त्याग की भावना से शिक्षा स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में प्रयास करने होंगे। जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज दिव्यांग विश्वविद्यालय बनाकर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। इसी प्रकार हम सब को समाज सेवा में अग्रसर होना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक सोच जागृत होती है। संगठन के महामंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शासन स्तर से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भारत सरकार द्वारा परिचय पत्र उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही मुख्य मार्ग, चौराहा आदि के नाम सेनानियों के नाम पर हों। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा, महेंद्र प्रताप त्रिपाठी, सुशील कुमार शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, अनूप कुमार मिश्रा, नारायण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का समापन परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्र ने किया।
इस मौके पर मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, बुआ राम शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, महेंद्र त्रिपाठी, प्रफुल्ला चंद्र त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, रामलाल गर्ग, ओमकार मिश्रा, कमलाकांत त्रिपाठी, रुद्र नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






