युवाओ की हर मोर्चे पर सबसे पहले रही भागीदारी : अनूप गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा सम्मेलन भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ...

Oct 31, 2025 - 10:17
Oct 31, 2025 - 10:18
 0  4
युवाओ की हर मोर्चे पर सबसे पहले रही भागीदारी : अनूप गुप्ता

भाजपा युवा मोर्चा का हुआ सम्मेलन

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा सम्मेलन भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा सौरभ दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि युवाओं का देश है। देश को जब जरुरत पड़ी है युवाओं ने अपनी भागीदारी सबसे ज्यादा और सबसे पहले दी है। चाहे वह आजादी की लडाई हो या 2014 में देश में सत्ता परिवर्तन की बात हो। जब युवाओं ने चाहा तब कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका। युवाओं के दम पर लगातार देश में तीसरी बार व प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा की सरकार ने युवाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा ने कहा कि युवाओं को सही भागीदारी भाजपा सरकार में मिली है। आज युवाओ को हुनरों को दिखाने की उचित मंच मिल रहा है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि भाजपा सरकार हो या संगठन इसमें युवाओं को अन्य राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा भागीदारी मिल रही है। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हीरो मिश्रा ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का सही मंच युवा मोर्चा है। मोर्चे में काम सीखकर देश की राजनीति में आगे बढ़ सकते हैं। सम्मेलन में अश्विनी अवस्थी, आलोक पांडेय, राजीव त्रिपाठी, मनोज तिवारी, उज्जवल गुप्ता, शिवाकांत पांडेय, प्रमेन्द्र प्रताप सिंह, आदित्य सुखेन्द्र सिंह, अजय मिश्रा, आदर्श मिश्रा, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0