चलती बाइक से गिरकर बाइक पर सवार युवती गम्भीर रूप से घायल, डॉक्टर ने किया रेफर
थाना राजापुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर पीछे बैठी युवती चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय...
चित्रकूट। थाना राजापुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर पीछे बैठी युवती चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय चित्रकूट पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर हालात गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। डॉ ने ए. एल. एस एम्बुलेंस के द्वारा स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज भेज दिया।
जानकारी के बाद पता चला ग्राम कोनिकला तहसील जवा जिला रीवा मध्य प्रदेश से पूजा उम्र 30 साल 10 मई को सुबह अपने घर से अपने भाई नीरज तिवारी के साथ राजापुर चित्रकूट एक शादी में जा रहे थे तभी चलती बाईक से गिरकर पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के गंभीर हालत को देते हुए रेफर कर दिया गया ! घायल मरीज को सरकारी ए.एल.एस. एंबुलेंस के ईएमटी अवनीश कुमार और पायलट अनुरुद्ध सिंह ने घायल युवती को स्वरूप रानी प्रयागराज समय से भर्ती कराया जिससे उसकी जान बच सकी। युवती का अभी स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में इलाज चल रहा है। ए.एल.एस एंबुलेंस सेवा घायलों और मरीजों के लिए अच्छी साबित हो रही है। प्रदेश में इसका संचालन मेड केयर 365 प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा किया जा रहा है जो लगातार आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
