ग्राम चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं
एडीएम न्यायिक अरूण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत सिंहपुर में ग्राम चौपाल...
चित्रकूट। एडीएम न्यायिक अरूण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत सिंहपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें रामसुधार तहसीलदार मऊ, राजेश तिवारी खण्ड विकास अधिकारी रामनगर, डॉ अवधेश निरंजन पषु चिकित्साधिकारी, आलोक कुमार ग्राम सचिव, एएनएम, आशा, आंगनवाडी, कोटेदार तथा ग्रामीण आदि उपस्थित रहें।
ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये कार्यो की समीक्षा की गयी तथा ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम सचिव द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धवस्था पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में ग्रामवसियों को बताया गया। तहसीलदार मऊ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम लेखपाल कमलेश सिंह का एक्सीडेन्ट हो जाने के कारण खतौनी का उच्चारण नही हो सका। एडीएम न्यायिक ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि ग्राम खतौनी का उच्चारण शीघ्र कराया जाना सुनिष्चित करे। जिससे जनमानस की लम्बित वरासतो का ससमय निस्तारण हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
