एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Jun 7, 2025 - 10:43
Jun 7, 2025 - 10:44
 0  4
एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारीगणों का टर्न आउट चेक किया। परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी एवं आवश्यक सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया। आर्मोरर द्वारा शस्त्रों को खोलने, जोड़ने व हैन्डलिंग की जानकारी दी गयी।

इसके बाद परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार, दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी वाहनों तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरक्षी बैरिक, आरटीसी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय, नवनिर्मित भवनों, आर्मरी का निरीक्षण किया। साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आदेश कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0