जिला कारागार का प्राधिकरण सचिव ने किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला कारागार का जिला विधिक...
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला कारागार का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने औचक निरीक्षण किया।
इस दौश्रान जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। अनुरक्षित समस्त पंजिकाओं को देखा। प्रवृष्टियां नियमानुसार अंकित पायी गयी। पैरालीगल वालेण्टियर्स को निर्देशित किया गया कि यदि कोई बन्दी अपने मुकदमें की पैरवी के लिए व्यक्तिगत अधिवक्ता करने में अक्षम है तो नियमानुसार पत्राचार करते हुये अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से बन्दी के मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता प्राप्त करा सकते हैं। इसी क्रम में बन्दियों के हित में नशीली दवाओं, धूम्रपान एवं शराबखोरी का उन्मूलन विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि शराब और नशीली दवाओं का सेवन बेहद खतरनाक है। कुलदीप सिंह सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा बताया गया कि नशे के सेवन या दवाओं का असुरक्षित तरीके से उपयोग कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को और भी बदतर बना सकता है। इसी क्रम में महिला बैरक का निरीक्षण कर समस्याओं के बारें में जानकारी ली गई। किसी महिला बन्दी द्वारा किसी प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया। सचिव ने 15 अप्रैल को होने वाली अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के विषय में चर्चा की। जेल अधीक्षक को पात्र बन्दियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुश कुमार सिंह, जेलर सुनील कुमार वर्मा, गुलाब सिंह यादव उपकारापाल, योगेन्द्र सिंह सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
