बलिया के सांसद का सपाईयों ने किया स्वागत

समाजवादी पार्टी कार्यालय बस स्टैंड कर्वी में पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में...

Jul 6, 2026 - 10:07
Jul 6, 2026 - 10:11
 0  5
बलिया के सांसद का सपाईयों ने किया स्वागत

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी कार्यालय बस स्टैंड कर्वी में पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बालकुमार पटेल एवं पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल मौजूद रहे।

पूर्वांचल से चल कर आए बलिया के सांसद सनातन पांडेय के जनपद आगमन पर जिला संगठन ने स्वागत किया। संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय ने भी अपने साथियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात ब्राह्मण समाज की मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला बार संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने आहवान करते हुए कहा कि समाज को दिशा देने का काम सदैव ब्राह्मणों ने किया है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में चित्रकूट के साथ पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज ने ये ठान लिया है कि तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम ब्राह्मण समाज करने जा रहा है। आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर होने वाली विशाल सभा का आमंत्रण दिया। कहा कि भगवान श्रीराम का पूरा जीवन समाजवादी मूल्यों से भरा रहा है। चाहे राम सेतु निर्माण में वानर, भालू, पशु, पक्षी व समाज के हर तबके को शामिल कर लंकापति रावण  को हराने का काम किया। वही नारा ही आज परिवर्तित रूप के दौर का पीडीए है। इस अवसर पर गौलाल पांडेय, सूरज पटेल, दीपक पटेल, गुलाब खान, सीताराम कश्यप, राजा यादव, श्यामबिहारी यादव, कृतकेश्वर मिश्रा, विशाल मिश्रा, सियाराम गुप्ता, अमर पटेल, अजय यादव, आरके कुरील, रितुराज वर्मा, आनंद मिश्रा, अनुराग पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0