सदर विधायक ने भंडारे का आयोजन कर मरीजों को बांटे फल
समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में सदर विधायक अनिल प्रधान सहित सदर...
मनाया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में सदर विधायक अनिल प्रधान सहित सदर विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, हरीमोहन यादव, अरषद खान, मंगल यादव, कुलदीप यादव, शिवम पाण्डेय, राहुल सोनी, अजय वर्मा आदि लोगों ने जाकर मरीजों को फल वितरित किया एवं फल वितरण के बाद चिकित्सालय के सामने भण्डारे का आयोजन किया। जिसमें कई सैकडा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के बाद ग्राम नई दुनिया, आदिवासी बस्ती मजरा अकबरपुर पहुंचकर आदिवासी ग्रामीणों संग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। बच्चों को षैक्षिक सामग्री सहित स्कूली बैग भी वितरित किये गये। साथ ही वहां पर उपस्थित लोगों को भण्डारा प्रसाद वितरित किया। विधायक के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इसके बाद ग्राम डफाई मजरा रैपुरवामाफी पहुचंकर सैकडों लोगों को भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन करके प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नत्थू लाल वर्मा, रामआसरे, रामफल पटेल, हीरा सिंह, चिरौंजी देवी कोल, मंजू वर्मा, पुनिया कोल, मैना कोल, मुन्ना यादव, अरूण कोटार्य, शिवदयाल विश्वकर्मा, प्रेम रैकवार, दीपक शर्मा, विनीत अग्रहरि, ललित गुप्ता सहित सैकडों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
