जल भराव की भीषण समस्या से जनता हलाकान
नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी (वाई-3) में सड़क और जल निकासी व्यवस्था के अभाव से स्थानीय लोगों का जीवन...
सड़क और नाली न होने से वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी, डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी (वाई-3) में सड़क और जल निकासी व्यवस्था के अभाव से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर सड़क एवं नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।
वार्डवासियों के अनुसार शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित बस्ती में रामसिया अध्यापक (सीआईसी) के घर से दोहरे जी के मकान तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क और आसपास के खाली प्लॉट में जमा रहता है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को होती है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
निवासियों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जमा पानी बस्ती के घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को रातभर पानी निकालने में जुटना पड़ता है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में जहरीले जीव-जंतु भी पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
वाशिंदों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी पूर्व में कई बार नगर पालिका प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य शीघ्र कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
प्रार्थना पत्र देने वालों में मानसी, मुस्कान, बिट्टी देवी, शिवम, रमेश चंद्र, सुशीला देवी शकुंतला देवी एवं लवकुश सहित अन्य स्थानीय निवासी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
