पुलिस ने 102 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 15.75 लाख रुपये की संपत्ति हुई रिकवर

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चित्रकूट पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है...

Jul 30, 2026 - 16:00
Jul 30, 2026 - 16:18
 0  16
पुलिस ने 102 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 15.75 लाख रुपये की संपत्ति हुई रिकवर

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चित्रकूट पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। एसओजी/सर्विलांस टीम ने विभिन्न थाना पुलिस के सहयोग से 102 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल धारकों ने अपने मोबाइल गुम होने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं CEIR पोर्टल पर आवेदन किया था। शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एसओजी/सर्विलांस टीम और संबंधित थाना पुलिस को मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ/नोडल अधिकारी एसओजी-सर्विलांस फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस निरीक्षक एम.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने लगातार तकनीकी सर्विलांस और फील्ड कार्रवाई करते हुए सभी 102 मोबाइल फोन बरामद किए।

गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने चित्रकूट पुलिस की कार्यशैली एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार एवं नीतेश समाधिया, आरक्षी रोहित सिंह, आशीष यादव, रोशन सिंह, पवन राजपूत, राघवेन्द्र, गोलू भार्गव, ज्ञानेश मिश्रा तथा जयनारायण पटैरिया सहित एसओजी/सर्विलांस टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में तकनीकी संसाधनों के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0