स्वास्थ्य मेले में मरीजों का उपचार कर दी गई चिकित्सीय सलाह
शासन से प्राप्त निर्देशो के कम में उप्र सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपलब्धियों को जन सामान्य को अवगत कराये...
सीएचसी शिवरामपुर में पूर्व मंत्री ने गिनाई स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियां
चित्रकूट। शासन से प्राप्त निर्देशो के कम में उप्र सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपलब्धियों को जन सामान्य को अवगत कराये जाने के लिए रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवरामपुर में स्वास्थ्य विकास कार्यकम से सम्बन्धित मेले का आयोजन किया गया।
कैम्प का शुभारम्भ पूर्व मंन्त्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा भूपेश द्विवेदी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ की समीक्षा की गई तथा उपस्थित अधिकारियो, कर्मचारियो को पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। आरवीएसके, जननी शिशु सुरक्षा योजना, जेएसवाई, आभा आईडी, गोल्डन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, परिवार कल्याण कार्यकम, दन्त चिकित्सा, एलौपैथी चिकित्सा, कुष्ठ रोग, टीबी कार्यकम, एनसीडी, पीएमएसएमए दिवस आदि के स्टॉल लगाये गये। जिसमे लगभग 200 मरीजो का इलाज कर चिकित्सीय सलाह दी गई। साथ ही अवगत कराया गया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारम्भ चार अप्रैल से किया जाना है। जिसमें चिकित्सा से सम्बन्धित समस्त कार्य ऑन लाइन किये जायेगे, जिससे जनमानस को काफी फायदा होगा। अन्त में डा राजेश सिहं सीएचसी अधीक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
