नेत्र विशेषज्ञों ने एक दिन में किए 25 ऑपरेशन
डीएम पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में जनपद के आम नागरिकों को सुलभ, उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाएँ...
नेत्र चिकित्सा में उपलब्धि हासिल कर रहा जिला अस्पताल
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में जनपद के आम नागरिकों को सुलभ, उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में, संयुक्त जिला चिकित्सालय ने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुमार भारती एवं डॉ. अरुण आर्या की टीम द्वारा बुधवार को कुल 25 ऑपरेशन संपादित किए गए। इनमें से अधिकांश ऑपरेशन आधुनिक इन्फ्रा ऑक्यूलर लेंस पद्धति के माध्यम से किए गए। जबकि एक जटिल ऑपरेशन टेरिजियम का भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चिकित्सालय में नेत्र रोगियों के चिन्हांकन की प्रक्रिया प्रतिदिन की जाती हीै। जिसके अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए विशेष दिवस निर्धारित किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
