लंबित विवेचनाओ का शीघ्र हो निस्तारण : एसपी
एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। सैनिक सम्मेलन में अधिकारी...
अपराध समीक्षा गोष्ठी में मातहतो को दिए निर्देश
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। सैनिक सम्मेलन में अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी कर संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना, चौकी, शाखा प्रभारियों के कार्यों का मूल्यांकन कर कहा कि भादवि के अपराध तीन वर्षीय तुलनात्मक मासिक, प्रगतिशील विवेचना के साथ शीघ्र निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तीन माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण, हिस्ट्रीशीट खोलने, नष्ट करने, भारी संख्या मे लंबित आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट माननीय न्यायालय में एक सप्ताह के अंदर दाखिला, गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही, हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी के अनावरण, सात वर्षों से अधिक सजा के अभियोगों के कार्यवाही के शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी, धारा 363, 366 भादवि, 137(2), 87 बीएनएस के बरामदगी के लिए शेष लम्बित अभियोगों के निस्तारण, एनसीआर व एफआईआर के आरोप पत्र, अंतिम पत्र दाखिला, आईटीएसएसओ पोर्टल पर प्रदर्शित लम्बित अभियोगों के निस्तारण, थाना स्थानीय पर लंम्बित चरित्र सत्यापन, दर्पण डैसबोर्ड की रैकिंग, माल निस्तारण, सड़क दुर्घटना से सम्वन्धित पुलिस फार्म भरने, क्राइम अगेस्ट वुमेन पोर्टल में लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि यक्ष में अपराधियों की आपराधिक इतिहास, फोटो, फिंगरप्रिन्ट आदि की फीडिंग, ई-साक्ष्य व ई-सम्मन की तामिला के संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए। गोष्ठी में एएसपी पीयूषकांत राय, सीओ राजापुर राज कमल, सीओ मऊ फहद अली, सीओ यातायात यामीन अहमद, सीओ फायर यदुनाथ सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, पीआरओ पंकज तिवारी सहित थाना, चौैकी, शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
