विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर स्थित रूर्बन आजीविका मिशन हॉल में आयोजित विभाजन विभीषिका त्रासदी...
चित्रकूट। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर स्थित रूर्बन आजीविका मिशन हॉल में आयोजित विभाजन विभीषिका त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी का डीएम पुलकित गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, जिला महामंत्री आलोक पांडेय सहित व्यापारियों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया।
डीएम पुलकित गर्ग व जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत निर्मित उत्पादों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए लकड़ी के खिलौनों को देखकर जानकारी की। इस दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं से विभाजन विभीषिका के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने बताया कि यह प्रदर्शनी वर्ष 1947 में भारत के विभाजन तथा उस दौरान उत्पन्न परिस्थितियों एवं त्रासदी से संबंधित है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को रामनामी पट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
