तुलसी जयंती के अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

श्रावण शुक्ल सप्तमी को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर उनके ही नाम पर स्थापित गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय...

Aug 20, 2026 - 09:50
Aug 20, 2026 - 09:51
 0  7
तुलसी जयंती के अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

चित्रकूट। श्रावण शुक्ल सप्तमी को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर उनके ही नाम पर स्थापित गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्वी में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बांदा पंकज अग्रवाल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार पाल के द्वारा जिला पंचायत चित्रकूट के सौजन्य से भेंट की गई। गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथिगण एवं महाविद्यालय परिवार के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन् किया गया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जाटव द्वारा विद्यार्थियों को गोस्वामी तुलसीदास जी के बारे में और उनके द्वारा रचित श्री रामचरितमानस तथा अन्य रचनाओं के विषय में अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी के नाम पर स्थापित इस महाविद्यालय में मुझे कई बार आने का अवसर प्राप्त हुआ परंतु महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा न होना मुझे अखरता था, इसीलिए मैंने प्राचार्य जी से वार्ता कर महाविद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा स्थापित कराने का निश्चय किया और मेरे लिए हर्ष का विषय है कि आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर ही प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। 

ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी एवं अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बांदा पंकज अग्रवाल ने महाविद्यालय में तुलसीदास जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना को महाविद्यालय तथा जनपद के लिए गौरव की बात बताया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार पाल द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए समस्त अतिथियों, महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और महाविद्यालय में इसी प्रकार के रचनात्मक कार्यों के लिए सतत संकल्परत रहने का प्रण कराया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 वंशगोपाल एवं सह समारोहक डॉ0 नीरज गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें महाविद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी/अनुशासन अधिकारी डॉ0 सीमा कुमारी, क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 राकेश कुमार शर्मा एवं डॉ0 धर्मेंद्र सिंह सहित कनिष्ठ सहायक  अरुण कुमार एवं समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक डॉ0 अमित कुमार सिंह, डॉ0 मुकेश कुमार, डॉ0 अजय सिंह, डॉ0 अतुल कुमार कुशवाहा, डॉ0 आशुतोष कुमार शुक्लाि, डॉ0 गौरव पाण्डेरय, डॉ0 रचित जायसवाल, डॉ0 गजेन्द्र  सिंह, डॉ0 सिद्धान्त  चतुर्वेदी, श्री बलवन्तत सिंह राजोदिया उपस्थित रहे।

इसके उपरान्त महाविद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। चित्रकूट साइबर थाना से आए अधिकारियों/वक्ताओं ने विद्यार्थियों से सतर्क एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0