एक सप्ताह में शुरू कराएं नियमित जलापूर्ति : एडीएम
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने चाँदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत चितरा गोकुलपुर का निरीक्षण किया...
चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने चाँदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत चितरा गोकुलपुर का निरीक्षण किया। जहां निर्मित ओएचटी से जलापूर्ति किया जाना है। ग्राम में पाइप लाइन एवं 637 हाउस कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो गये है। पाइप लाइन बिछाने के दौरान 1780 मीटर रोड क्षतिग्रस्त की गयी थी। जिसके सापेक्ष 1450 मीटर रोड बना दी गयी है। ग्राम में 550 कनेक्शनों में जल संसथान के द्वारा पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
ग्राम के नयी बस्ती में जल संस्थान की पाइप लाइन नहीं नयी बस्ती में 64 घरों के लिए जल निगम के द्वारा पाइप लाइन एवं कनेक्शन करा दिया गया है। फर्म के प्रोजेक्ट मेनेजर के द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में टेस्टिंग एवं कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है। फर्म एल एंड टी के प्रोजेक्ट मेनेजर को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि टेस्टिंग एवं कमीशनिंग को पूर्ण करते हुए एक सप्ताह में नियमित जलापूर्ति करते हुए ग्राम को संतृप्त करना सुनिश्चित करे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
