एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद को मिला प्रशस्ति पत्र

राज्यपाल द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय एवं विशेष प्रयासों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग...

Aug 15, 2026 - 08:37
Aug 15, 2026 - 08:38
 0  3
एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद को मिला प्रशस्ति पत्र

चित्रकूट। राज्यपाल द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय एवं विशेष प्रयासों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद चित्रकूट को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद में कुल 13,560 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल के समक्ष उपस्थित होकर मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0