डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन कर इंडोनेशिया को किया जाएगा निर्यात
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट को विकास की नई उड़ान देने का ऐलान करते हुए 950 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया...
950 करोड़ की सौगात, ‘डबल इंजन से ही होगा विकास : योगी
कहा कि जल्द ही दिल्ली-लखनऊ से हवाई सेवा होगी शुरू
चित्रकूट। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट को विकास की नई उड़ान देने का ऐलान करते हुए 950 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने वनवास का करीब 12 वर्ष चित्रकूट में बिताया था। उसी पावन भूमि को अब आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।
सीएम ने कहा कि पहाड़ी की चोटी पर बने एयरपोर्ट के कारण चित्रकूट देश का अनूठा उदाहरण बना है। जल्द ही दिल्ली-लखनऊ से हवाई सेवा शुरू होगी। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन कर इंडोनेशिया को निर्यात किया जाएगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देकर शास्त्र और शस्त्र दोनों का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने पूर्व की समाजवादी सरकारों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि तब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट संभव थे, पर इच्छाशक्ति नहीं थी। डबल इंजन सरकार में गरीबों को मुफ्त राशन, शौचालय, गैस, बिजली, पीएम किसान सम्मान निधि और 9.30 लाख सरकारी नौकरियां मिली हैं। कार्यक्रम में मऊ सराय-अकिल मार्ग, यमुना घाट सीढ़ी, रिवर ट्रेनिंग सेंटर, रामघाट पर्यटन विकास, सोमनाथ शिव मंदिर, आईटीआई कार्यशाला, सिंथेटिक ट्रैक व माइक्रोबायोलॉजी लैब का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ। सीएम ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में चित्रकूट की भागीदारी पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
