भाजपा चलाएगी संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान
जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...
जन्मस्थली की मिट्टी लेने बनारस रवाना हुए भाजपाई
चित्रकूट। जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान को लेकर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि गुरु रविदास का संदेश समानता और भाईचारे का है। यह अभियान आगामी गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास जयंती पर 29 जुलाई से 29 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। 29 जुलाई को सुबह सभी पदाधिकारी मठ व मंदिरों में सभी संतों का स्वागत सम्मान किया जाएगा शाम को प्रत्येक मंदिरों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पूजन करके 65 दीप जलाया जाएगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी युक्त कलश विधिवत प्रदान किए गए। इसी क्रम में चित्रकूट से अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, सह संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी आशीष रघुवंशी को कलश लाने के लिए बनारस रवाना किया गया। बनारस से पावन मिट्टी युक्त कलश जिले में आने के बाद अभियान के आगे के चरण प्रारंभ किए जाएंगे। इसमें प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जिला टोलियों को कलश का विधिवत वितरण, किया जाएगा। पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि स्थानीय मंदिरों में संत महात्माओं एवं धर्माचार्यों की उपस्थिति में कलश पूजन, वंदन, सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से समरसता संकल्प, संत सम्मान, प्रसाद वितरण एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक का संचालन विपुल प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, अंजू वर्मा, सुशील द्विवेदी ब्लॉक प्रमुख, अरविंद मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी, हीरो मिश्रा, मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, गौरव करवरिया, श्रीकांत पांडेय, प्रमोद पटेल, राजा मिश्रा, रवि गुप्ता, सुशील द्विवेदी, संजय पांडेय, माया प्रजापति, अर्चना सिंह, प्रेमलाल वाल्मीकि, शंकर निषाद, आवेश मिश्रा, मोहित मिश्रा, दीपक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
