ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमो ने लगाई चौपाल

जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व एएसपी...

Nov 10, 2025 - 10:58
Nov 10, 2025 - 10:59
 0  5
ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमो ने लगाई चौपाल

चित्रकूट। जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व एएसपी सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। मिशन शक्ति के उद्देश्य से अवगत कराया। थानो में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़किशों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। हेल्प लाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करें। इसी क्रम में जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में अवगत कराया गया। हेल्पलाइन नंबरो के पम्पलेट बांटे गए। महिला बीट पुलिस की भूमिका बताई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0