घटना स्थल पहुंच अपर एसपी ने घायलों को भेजा अस्पताल

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पहाड़ी अन्तर्गत कुचारम के आगे बिसंडा मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना का स्थलीय...

Jun 7, 2025 - 10:57
Jun 7, 2025 - 10:58
 0  8
घटना स्थल पहुंच अपर एसपी ने घायलों को भेजा अस्पताल

चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पहाड़ी अन्तर्गत कुचारम के आगे बिसंडा मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना का स्थलीय निरीक्षण कर घायलों को सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया है। बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ट्रैक्टर ट्राली में पहाड़ी से बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उसमें बैठे लोग घायल हो गए। इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन की उपस्थिति में दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर ट्राली में सवार गुड़िया पत्नी संजय, अनुरूद्र पुत्र केशव, विमला पुत्री बुधराज, निर्भय यादव पुत्र बुधराज, मुन्नीबाई पत्नी कालीचरण, लइची पत्नी राम सजीवन, दसिया पत्नी बुधराज निवासीगण ग्राम परसौजा, गनेशीय पत्नी राजकरण निवासी भदौब थाना कमासिन जनपद बाँदा, कैरा पुत्र रजवा, चुनवादी पत्नी गया प्रसाद, विद्या पत्नी रामप्रकाश निवासीगण परसोंजा, धर्मवीर, हेमंत पुत्रगण विद्यासागर, गुड़िया पत्नी विद्यासागर निवासी दलपत का पुरवा ममसी को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। कैरा, लइची, चुनबादी, विद्या, अनुरूद्र, मुन्नीबाई, धर्मवीर, हेमंत, गुड़िया, गनेशिया को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0