नष्ट कराया गया 90.644 किग्रा गांजा
न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अपर सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना राजापुर, मानिकपुर...
चित्रकूट। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अपर सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना राजापुर, मानिकपुर, बहिलपुरवा, भरतकूप के 34 मुकदमों के कुल 90.644 किलोग्राम गांजा का विनष्टीकरण किया गया।
पुलिस महानिदेशक के चलाये जा रहे मादक पदार्थों का विनष्टीकरण निस्तारण ऑपरेशन दहन के क्रम में न्यायालय एनडीपीएस एक्ट अपर सत्र कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा (जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी सदस्य) की उपस्थिति में थाना राजापुर, मानिकपुर, बहिलपुरवा, भरतकूप के 34 मुकदमों के कुल 90.644 किलोग्राम नाजायज गांजा का विनष्टीकरण किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
