चकबन्दी ग्राम चौपाल में 26 शिकायतों का निस्तारण
चकबन्दी आयुक्त व डीएम के निर्देशन में तहसील मानिकपुर के ग्राम ऐंचवारा के पंचायत भवन में एडीएम न्यायिक अरुण कुमार...
चित्रकूट। चकबन्दी आयुक्त व डीएम के निर्देशन में तहसील मानिकपुर के ग्राम ऐंचवारा के पंचायत भवन में एडीएम न्यायिक अरुण कुमार की अध्यक्षता में चकबन्दी ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
ग्राम चौपाल में हिस्सा दुरुस्ती, कीमत व चकों की पैमाइस संबंधी लगभग 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ग्राम चौपाल में उन्नत प्रसाद, रामसिया, गया प्रसाद आदि द्वारा पैमाइसी, बोधन, रामनरायन, रामसिया, माताबदल, मुनिया द्वारा रकबा कमीबेशी की शिकायत की गई। उनको अवगत कराया गया कि न्यायालय चकबन्दी अधिकारी मानिकपुर में आपत्ति योजित करें। ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबन्दी प्रक्रिया एवं उसके लाभों के बारे में अवगत कराया गया। चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ग्रामसभा भूमि का स्थलीय सत्यापन किया जाये। यदि मौके पर किसी का कब्जा पाया जाता है तो तहसील स्टाफ से संपर्क कर उसको कब्जामुक्त किये जाने की कार्यवाही की जाये। ग्राम चौपाल में मनोहर लाल वर्धन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, संजय कुमार शुक्ला चकबन्दी अधिकारी मानिकपुर, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल, ग्राम प्रधान, चकबन्दी कमेटी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
