केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम 2025-26 में विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने इतिहास रच दिया...

Apr 16, 2026 - 16:01
Apr 16, 2026 - 16:57
 0  66
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम

विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बाँदा ने मण्डल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम 2025-26 में विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने इतिहास रच दिया। विद्यालय के छात्र वेदान्त गुप्ता पुत्र राजकृष्ण गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चित्रकूटधाम मंडल (बांदा, चित्रकूट, महोबा एवं हमीरपुर) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र अंशुमान तिवारी पुत्र जितेन्द्र कुमार ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं छात्रा आरोही ओमर पुत्री अभिनय ओमर तथा दिशिका गुप्ता पुत्री सचीन्द्र कुमार दोनों ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मण्डल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के कुल 36 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। प्रमुख रूप से अनुज द्विवेदी (97.2%), स्वास्तिक तिवारी (96.6%), दिव्यता पाण्डेय (96.4%), संस्कृति श्रीवास्तव (96.4%), रूद्र जी मिश्रा (96%), शनि यादव (94.4%), यथार्थ सिंह (94.4%), कनक जड़िया (93.8%), अंशुल तिवारी (93.8%), श्रेया चतुर्वेदी (93.8%), ईशान तिवारी (93.4%), मृदुल वैश्य (93.4%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

विशेष उपलब्धि के रूप में छात्रा आरोही ओमर ने विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत (100/100) अंक प्राप्त किए। वहीं अंशुमान तिवारी, दिशिका गुप्ता, अनुज द्विवेदी एवं स्वास्तिक तिवारी ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी गौरवमयी उपलब्धि का आधार अथक परिश्रम तथा शिक्षकों व माता-पिता का कुशल नेतृत्व बताया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक अरुण कुमार निगम ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी इस सफलता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण रहा तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0