बाँदा : नगर पंचायत अध्यक्ष के चबूतरे पर महिला की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या

जनपद के बिसंडा थाना अंतर्गत ओरन कस्बे में एक महिला की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई है।शव दुग्ध डेयरी के चबूतरे में मिला है..

Jul 5, 2021 - 04:45
 0  5
बाँदा : नगर पंचायत अध्यक्ष के चबूतरे पर महिला की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या
बाँदा : नगर पंचायत अध्यक्ष के चबूतरे पर महिला की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या

जनपद के बिसंडा थाना अंतर्गत ओरन कस्बे में एक महिला की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई है।शव  दुग्ध डेयरी के चबूतरे में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि ओरन कस्बे में कनक हरा दुग्ध डेयरी नगर पंचायत के चेयरमैन के घर में किराए से खुली है। इसी डेरी के चबूतरे में सोमवार को एक महिला की लाश मिली।

ह भी पढ़ें - भाजपा नेता ब्रह्मा दत्त द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक विजय सिंह की हालत बिगड़ी

हत्यारों ने महिला का पत्थरों से सिर कुचल दिया है। इस बात की जानकारी नगर पंचायत ओरन के  चेयरमैन द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

इस बीच  ओरन चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका शकुंतला (55) पत्नी सुशील सोनी निवासी रैपुरा कर्वी चित्रकूट पिछले 20 वर्षों से ओरन में ही किराए का मकान लेकर रहती थी। बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ह भी पढ़ें - अलग राज्य के लिए बुंदेलखंड के सभी विधायक प्रधानमंत्री को लिखें खत

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1