भाजपा नेता ब्रह्मा दत्त द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक विजय सिंह की हालत बिगड़ी, प्रयागराज रेफर

भाजपा के कद्दावर नेता स्व. ब्रह्मा दत्त दिवेदी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह की हालत बिगड़ने..

भाजपा नेता ब्रह्मा दत्त द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक विजय सिंह की हालत बिगड़ी, प्रयागराज रेफर
पूर्व विधायक विजय सिंह

भाजपा के कद्दावर नेता स्व. ब्रह्मा दत्त दिवेदी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। पूर्व विधायक इस समय बांदा जेल में बंद है।

भाजपा नेता की हत्या में हाई कोर्ट द्वारा सजा होने के सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह को नैनी जेल में रखा गया था और 14 सितंबर 2020 को उन्हें नैनी जेल से बांदा स्थानांतरित कर दिया गया था।तब से वह बांदा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

ह भी पढ़ें - अलग राज्य के लिए बुंदेलखंड के सभी विधायक प्रधानमंत्री को लिखें खत

जेलर प्रमोद तिवारी का कहना है कि विजय सिंह को डायबिटीज के अलावा किडनी की प्रॉब्लम है। उनकी हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया था लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया है।उनका इलाज प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में किया जा रहा है।

बताते चलें की 10 फरवरी 19 97  को भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की फर्रुखाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।हमले के दौरान ब्रह्मदत्त द्विवेदी के गनर की भी मौत हो गई थी। उच्च न्यायालय द्वारा इस मामले में पूर्व विधायक को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी।

ह भी पढ़ें - बांदा में लालू दुबे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और संजय गुप्ता शहर अध्यक्ष बने

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0