ऑपरेशन संरक्षा के तहत RPF का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को रेल सुरक्षा के प्रति किया सचेत
रेल सुरक्षा को लेकर रेल सुरक्षा बल (RPF) बांदा द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल झांसी के निर्देशन...
बांदा। रेल सुरक्षा को लेकर रेल सुरक्षा बल (RPF) बांदा द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल झांसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने हल्का बीट स्टाफ के साथ बांदा-डिंगवाही रेलवे सेक्शन के बीच ट्रैक पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
'ऑपरेशन संरक्षा' अभियान के तहत बड़ोखर खुर्द क्षेत्र के ग्रामीणों को रेल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। लोगों को रेल लाइन पार न करने, पटरियों पर पत्थर, गिट्टी या लकड़ी जैसी वस्तुएं न रखने तथा चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी न करने की सलाह दी गई।
आरपीएफ टीम ने ग्रामीणों से अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक से दूर रखने की अपील की। साथ ही यात्रियों को अनाधिकृत चेन पुलिंग न करने, इंजन, छत और पायदान पर बैठकर यात्रा न करने तथा ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों के साथ यात्रा से बचने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान लोगों को अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की सामग्री स्वीकार न करने और किसी भी रेल संबंधी आपात स्थिति या शिकायत के लिए रेलवे के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 139 की जानकारी भी दी गई।
आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान और ट्रैक पेट्रोलिंग जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
