भीषण गर्मी में राहत का सहारा बनी कलेक्ट्रेट की छबील सेवा, 24वें दिन मेडिकल एसोसिएशन ने बांटा जलजीरा, शरबत और पेठा
भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच जिला प्रशासन बांदा द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर संचालित शीतल जल एवं छबील सेवा आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है...
जिला प्रशासन की पहल को मिल रहा समाज के हर वर्ग का सहयोग
बांदा। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच जिला प्रशासन बांदा द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर संचालित शीतल जल एवं छबील सेवा आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। जनहित में शुरू की गई यह पहल लगातार 24वें दिन भी जारी रही, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रविवार को मेडिकल एसोसिएशन बांदा की ओर से कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले लोगों के लिए पेठा, जलजीरा एवं शरबत की विशेष व्यवस्था की गई। तेज गर्मी से परेशान लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव एवं डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्लाह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य डॉ. मोहम्मद रफी, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. शबाना रफीक, डॉ. के. विक्रम सिंह, डॉ. राहुल उपाध्याय, डॉ. मोनिका सक्सेना, डॉ. प्रज्ञा प्रकाश, डॉ. एस.आर. वर्मा, डॉ. एहसान उल हक, केशव गुप्ता तथा डॉ. टी.आर. सरसैया सहित समाजसेवी सुनील सक्सेना एवं शाकिर अली समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह सेवा केवल गर्मी से राहत का माध्यम नहीं बन रही, बल्कि सामाजिक सहयोग और जनसेवा की मिसाल भी पेश कर रही है। नगर के विभिन्न संगठन और नागरिक लगातार इस अभियान से जुड़ रहे हैं।
प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि 25 मई को जिला अधिवक्ता संघ बांदा द्वारा आमजन के लिए शीतल जल एवं शरबत वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
नगरवासियों ने जिला प्रशासन की इस सकारात्मक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
