मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर संवाद करें कार्यकर्ता

मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसम्पर्क अभियान के तहत मानिकपुर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओ की टिफिन बैठक वनवासी कल्याण केंद्र सभागार में..

Jun 11, 2023 - 14:24
Jun 11, 2023 - 14:25
 0  3
मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर संवाद करें कार्यकर्ता

चित्रकूट।

भाजपाईयों ने टिफिन बैठक में किया विचार विमर्श

मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसम्पर्क अभियान के तहत मानिकपुर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओ की टिफिन बैठक वनवासी कल्याण केंद्र सभागार में आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड के कलाकारों का धमाकेदार वीडियो सॉन्ग, '4 पेग' ने मचा दी धूम

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने की। शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने वन्दे मातरम गीत गाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन संवाद कर नौ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करें।

21 जून को योग दिवस, 23 जून को बलिदान दिवस पर सभी बूथ पर कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रयास करना है। नवनियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्र ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी देश के विकास को हर समय चिंतित रहते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के ध्येय से पार्टी काम कर रही है। आज विश्व में देश का डंका बज रहा है।

यह सिफ पीएम मोदी की मेहनत और राजनीतिक समझ के बदौलत संभव हो सका है। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश का मान बढ़ाया है। विचार विमर्श के पश्चात सभी कार्यकर्ताओ ने अपने टिफिन से भोजन का आदान प्रदान कर सहभोज किया।

टिफिन बैठक में ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्र, अरविंद मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद त्रिपाठी बब्बू, उपाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह, आलोक पांडेय, राजेश जायसवाल, पप्पू पाल, कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश मिश्र, मनोज तिवारी, जय प्रकाश पांडेय, हीरो मिश्र, प्रदीप सिंह, आशीष पांडेय, मनीष सिंह, सच्चिदानंद द्विवेदी, कमलेश मिश्र, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जय प्रकाश पांडेय, पुरूषोत्तम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंपंडित धीरेंद्र शास्त्री की प्रेम में दीवानी MBBS छात्रा, हजार किमी दूर पदयात्रा पर निकली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0