दीपावली मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाला कार्तिक मास अमावस्या दीपावली मेला बुन्देलखण्ड का सबसे बड़ा मेला है...

Nov 4, 2026 - 10:58
Nov 4, 2026 - 10:58
 0  2
दीपावली मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

सुरक्षा व सुविधाएं पुख्ता रखने को जोरो पर है तैयारियां

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाला कार्तिक मास अमावस्या दीपावली मेला बुन्देलखण्ड का सबसे बड़ा मेला है। इस वर्ष मेले में लगभग 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले एक माह से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत छह नवम्बर धनतेरस से 11 नवम्बर की रात्रि तक नो एंट्री एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन एवं 22 सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु सिविल पुलिस, पीएसी, जल पुलिस, एलआईयू, बीडीडीएस टीम सहित विभिन्न इकाइयों के लगभग दो हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र की सतत निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सादे वस्त्रों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा सके तथा विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। श्रद्धालुओं के आगमन एवं आवागमन को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे वाहनों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सके तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। ताकि कार्तिक मास अमावस्या दीपावली मेला सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0