झूठे लोगों के कभी मुंह मत लगो : नवलेश महाराज
श्रीमद् भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की निर्झर, निर्मल बहती हुई गंगा है। व्यास पीठ में विराजमान आचार्य नवलेश महाराज ने बताया कि जन्म...
चित्रकूट। श्रीमद् भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की निर्झर, निर्मल बहती हुई गंगा है। व्यास पीठ में विराजमान आचार्य नवलेश महाराज ने बताया कि जन्म में कर्म का कारण है और मृत्यु में भी कर्म का कारण है। एक क्षण भी बिना कर्म किए कोई रह नहीं सकता। ईश्वर उसी की मदद करता है जो कर्म करता है। श्रद्धेय व्यक्ति पर भरोसा रखने से भय की निवृत्ति हो जाती है। बताया कि संशय पूतना हैं, भय कंस है। जीवन का संशय समाप्त हो जाए रावण और कंस को मरने देर नहीं लगती। आचार्य नवलेश ने बताया झूठे लोगों के कभी मुंह मत लगो। बहस करके उनसे कभी जीत नहीं पाओगे क्योंकि कलयुग है। सच अकेला चलता है। झूठ बारात लेकर निकलता है। इसलिए शांत रहें मस्त रहें, आनंद में रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
