क्या भाजपा सरकार थाने पर चलायेगी बुलडोजर : अखिलेश यादव

ललितपुर के पाली थाने में 4 युवकों के बाद दरोगा द्वारा किये गए दुष्कर्म के मामले में अब सियासत गर्म हो गई है..

क्या भाजपा सरकार थाने पर चलायेगी बुलडोजर : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव..

ललितपुर/झांसी,

  • ललितपुर पहुंचे अखिलेश यादव, रेप पीड़िता से की मुलाकात

ललितपुर के पाली थाने में 4 युवकों के बाद दरोगा द्वारा किये गए दुष्कर्म के मामले में अब सियासत गर्म हो गई है। देर शाम पीड़िता से मिलने ललितपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सड़क से लेकर थाने तक बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। क्या अब थाने पर भाजपा बुलडोजर चलवाएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार की शाम 6 बजे ललितपुर जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से उसका हालचाल जानते हुए उसे न्याय का पूरा भरोसा दिलाया और उसकी मदद करने की भी बात कही।

पीड़िता से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि मां रो-रोकर बता रही है कि बेटी के साथ ऐसी घटना घटी है कि पहले तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की है और उसके बाद जब बेटी वहां गई तो पुलिस ही उसमें दोषी है। उन्होंने कहा कि जिससे उम्मीद की जाती है कि उसे न्याय मिलेगा, वह ही उस बेटी के साथ ऐसी घटना कर दे, तो सोचें हम किस दौर में हैं। उन्होंने कहा कि बताइये कि पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा कि नहीं। भाजपा की सरकार बताये कि पुलिस स्टेशन पर बुल्डोजर चलेगा कि नहीं चलेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने थानों को अराजकता का केन्द्र बना दिया गया है।

यह भी पढ़ें - खजुराहो को मिली एक और नई ट्रेन, फूलों से सजाकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया रवाना

  • सरकार से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

ये घटना कोई पहली नहीं हुई है अगर बेटी के साथ हुई है तो भारतीय जनता पार्टी जो प्रचार करती थी। आखिरकार बीजेपी की सरकार में पिंक पुलिस कहां है, जो बेटी की मदद करने आगे आती। उत्तर प्रदेश की यह पहली घटना नहीं है और यह सरकार भी वही सरकार है, जिस सरकार में हाथरस जैसी बेटी को न्याय नहीं मिला था। परिवार रोता रहा परिवार न्याय के लिए और परिवार आखिरी समय के लिए भी उसका सम्मान कर सके और सुबह अंत्येष्टि कर सके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की थी। यह कटुनीति की सरकार है।

अभी हाल ही में ही चंदौली में जो हुआ है पुलिस के लोग जाकर घुस गये घर में कि एक बहन की जान चली गयी और पुलिस तस्वीर बना रही है कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने घटना की और पुलिस पर केस न हो, दूसरा संदेश जाये कि उसने फांसी लगा ली।उन्होंने कहा कि इसी जनपद से लखनऊ में पहुंचा था एक फरियादी कि क्या बताया कि वह मुख्यमंत्री आवास की बाउंड्री से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सच्चाई यह है और वहां के लोग जानकारी दे रहे हैं कि उसको भी पुलिस ने पीट-पीट कर मार दिया था। आज उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ सबसे ज्यादा हो रही है।

यह भी पढ़ें - पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल लिए जाने से रोडवेज बसों का किराया बढ़ा

  • उप्र में सर्वाधिक कस्टोडियल डेथ

ललितपुर में भी युवक की पीट पीट कर जान गई है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ कहीं हो रही है तो वह उत्तर प्रदेश में हो रही है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा यदि सबसे ज्यादा नोटिस दिये जा रहे है तो वह उत्तर प्रदेश की सरकार व उत्तर प्रदेश की पुलिस को मिल रहे है। पुलिस बता रही है कि पकड़ने के लिए टीम बनाई जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि पहले भी टीमें बनी है उन्होंने कहा कि महोबा से भगौड़ा आईपीएस क्या पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि जो महोबा से भगौड़ा आईपीएस था उसको पकड़ने के लिए न जाने कितनी टीमें बनी, क्या वो पकड़ा गया आईपीएस, यह पुलिस को जानकारी है जिसने घटना की है वह पुलिस की जानकारी में होगा। उन्होंने कहा कि उनके जाते ही वह बता देगें कि वह पकड़ा गया। आज जिसको न्याय देना चाहिए, जिसको रक्षा करना चाहिए वह पुलिस क्या कर रही है। उत्तर प्रदेश के थाने आरजकता के केन्द्र बन गये है।

  • सरकार से मांग पीड़ित की हो मदद

उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि पीड़ित की मदद हो, सरकार अगर भेदभाव न करें तो मदद करे। उन्होंने कहा कि उन्नाव में तो मदद कर दी, नर्स फांसी पर लटक गई। सुनने में आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने उस अस्पताल का उद्घाटन किया था। इसलिए मदद पहले पहुंच गई, मदद यहां कब पहुुंचेगी, इस परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए, अगर सुरक्षा नहीं मिलेगी, तो वह परिवार न्याय के लिए नहीं लड़ पायेगा।

यह भी पढ़ें - कानपुर खजुराहो पैसेंजर ट्रेन आज से आएगी पटरी पर, इन 6 जिले के लोगों को मिलेगा लाभ

  • सीएम के आवास की दीवारें मोटी नहीं सुनाई देती तकलीफ

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ जो लीगल मदद होगी। उन्होंने कहा कि यदि परिवार की अलग से मदद करनी पड़ी तो समाजवादी पार्टी की सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने आवास की दीवारे इतनी मोटी कर दी है जो बाहर तकलीफ, परेशानी व चीख उन्हें सुनाई नहीं देती है। लोग आत्मदाह कर रहे है, नौकरी के लिए भागदौड़ कर रहे है, लोग लखनऊ जाते है लाठी खाते है, उन्होंने कहा कि सरकार का ऐसा फंदा है कि प्रेस की आजादी नीचे जा रही है। उन्होंने कहा कि फर्जी एनकांउटरों में नंबर 1 है।

  • आरोपित दरोगा गिरफ्तार

इधर आरोपित दरोगा को प्रयागराज से गिरफतार कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफतारी की संख्या एक महिला सहित चार हो गई है, दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। इधर डीआईजी झांसी जोगेन्द्र सिंह जांच करने में जुटे हुए है और वह ललितपुर में डेरा जमाये है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस 16 मई से एलएचबी रैक से चलेगी, बढेगी स्पीड, जाने क्या है एलएचबी रैक

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2