मंडल के अधिकारियों के साथ मिनी सदन में सभापति ने ली विस्तृत जानकारी

सभापति गोविन्द नारायण शुक्ल के सभापतित्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकारी समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई...

Mar 14, 2026 - 10:40
Mar 14, 2026 - 10:41
 0  4
मंडल के अधिकारियों के साथ मिनी सदन में सभापति ने ली विस्तृत जानकारी

डीएम के कार्यों को सराहा

चित्रकूट। सभापति गोविन्द नारायण शुक्ल के सभापतित्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकारी समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य शिक्षक परिक्षेत्र झांसी प्रयागराज बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, उप सचिव विकास अग्रवाल, डीएम पुलकित गर्ग, महोबा डीएम गजल भारद्वाज, एसपी अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, सीडीओ डीपी पाल, निजी सचिव जितेंद्र शर्मा, समीक्षा अधिकारी शलभ दुबे, प्रतिवेदक राम प्रकाश पाल मौजूद रहे।

बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जैसे विधानसभा में चलती है उसी तरह यह मिनी सदन के रूप में यहां चलेगी। इस मौके पर जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रोटोकॉल, शिष्टाचार का पालन, विभागीय योजनाओं की जानकारी ली गई। एसपी चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी, कर्मियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रोटोकॉल शिष्टाचार का पालन किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के भ्रमण संबंधी सूचना लिखित मौखिक प्राप्त होने पर वीआईपी सेल के माध्यम से सुरक्षा उपलब्ध कराकर प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाही से अवगत कराया जाता है। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि जनप्रतिनिधियों का फोन फीड कर लें। यथासंभव उनकी काल तत्काल रिसीव करें। यदि काल किसी कारण वस छूट जाए तो कॉल बैक भी करें। अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। सभी लोग सीयूजी नंबर नोट करें जो शिकायतें आती है उसका निस्तारण कराएं। डीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्र को तीन दिन के अंदर निस्तारण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार जो विधानसभा में प्रश्न उठाते हैं उसका रजिस्टर भी बना रहना चाहिए। कहा कि समिति की अपेक्षा है कि इसकी रिकार्ड मेंटेन रहे एवं समय पर निस्तारण हो। एसपी ने कहा कि सबसे अधिक पत्र विधायक सदर अनिल प्रधान एवं मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्य मंत्री के आए हैं। जिसका निस्तारण करा दिया गया है। समिति ने सुनीता देवी लोढ़वारा का बैनामा के प्रकरण के संबंध में बताया। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जांच कर एक महीने के अंदर निस्तारण कराएं। निस्तारण आख्या प्रेषित भी करें। उन्होंने सभी जनपदों के उप अपर जिलाधिकारियों को निर्देशित किए कि ऐसी समस्या हो तो उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। कहा कि प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों द्वारा छुट्टी मांगने पर नहीं दिया जाता है। यह शिकायत मिलती है। उन्होंने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से कहा कि जो विशेष छुट्टियां मिलती है उसको भी नहीं दिया जाता है। मानवीय आधार पर छुट्टियाँ देना चाहिए। यह सुनिश्चित कराएं। 

अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया स्थिति सामान्य है। जनपद में लूट, वाहन चोरी, डकैती में विगत वर्षों की भांति गिरावट आई है। अपराध कम हुआ है। बच्चियों के पलायन में कमी आई है। मंडल के महोबा, बांदा हमीरपुर के पुलिस अधीक्षकों द्वारा कानून व्यवस्था सामान्य बताया गया। अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक हुआ है, लेकिन जितना बताया जाता है उतना ठीक नहीं है। बड़े अपराध संगठित अपराध में कमी आई है। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजपाल बन गया है। उनके यहां पारिवारिक बंटवारा दाखिल खारिज फाइलों का अंबार लगा है। नायब तहसीलदार तहसीलदार स्तर पर भी देखें। इसमें सभी मंडल के जनपद यह सुनिश्चित कराएं। कहा कि साइबर क्राइम पर अंकुश लगाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर कराया जाता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से बजट के संबंध में जानकारी ली। जिस पर अधिशासी अभियंता जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में विभिन्न योजनाओं में 57 करोड का लक्ष्य दिया गया है। सभापति ने कहा कि सड़कें खराब हैं। रोड की गुणवत्ता ठीक नहीं है। विद्युतीकरण के संबंध में मंडल के सभी अधिशासी अभियंता विद्युत से जानकारी लिया। उन्होंने मंडल के सभी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोई भी नलकूप खराब होता है तो पत्राचार कर ठीक कराएं। सिल्ट सफाई समय से हो एवं पानी टेल तक पहुंचना चाहिए। किसानों को पानी की असुविधा न होने पाए। आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि छापामारी करते रहे। जिला प्रोवेशन अधिकारियों से कहा कि अगर कोई समस्या आती है तो जनप्रतिनिधियों को भी बताएं। उन्होंने कहा कि कामदगिरी क्षेत्र में स्वच्छता रखा जाए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर बहुत गंदगी है इसमें सुधार कराएं। उन्होंने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि महाविद्यालयों से जो अध्यापक रिटायर होते हैं उनका जीपीएस देने में सालों लग जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी विजिलेंस टीमों द्वारा अच्छा न कार्य करने पर सरकार की छवि खराब हो रही है। इसमें सुधार कराने की जरूरत है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा की उपलब्धता होनी चाहिए एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें। कहा कि जो समिति के निर्देश हैं उनको भी  पूरा करेंगे। 

उन्होंने डीएम चित्रकूट की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से आए हैं काफी बदलाव हुआ है। यहां के मिलेट से बने खाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी जिले एक जनपद एक उत्पाद पर कार्य कर रहे हैं। काम करने का अवसर कभी-कभी मिलता है उसे जिम्मेदारी के साथ करते रहें। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश भारत कैसे बने इस दिशा पर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ कुछ नवाचार भी करें। डीएम पुलकित गर्ग ने सभापति, सदस्य व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मार्गदर्शन दिया गया है उसको समयबद्ध योजनाओं पर कार्य करते हुए निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0