तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत, एक घायल
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर स्थित अंध विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार गिट्टी से भरे ट्रक ने साइकिल से घर लौट रहे दो...
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, ट्रक के शीशे तोड़े; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर स्थित अंध विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार गिट्टी से भरे ट्रक ने साइकिल से घर लौट रहे दो स्कूली बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र हल्का घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे विद्यालय से पढ़कर साइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रक के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत छात्र के शव को आनन-फानन में ऑटो में रखकर घटनास्थल से हटाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
