डीआरएम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

धर्मनगरी आने वाले वीआईपी और जनप्रतिनिधियों के लिए चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर अपच गेस्ट हाउस और रेल...

Mar 14, 2026 - 10:50
Mar 14, 2026 - 10:50
 0  3
डीआरएम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चित्रकूट। धर्मनगरी आने वाले वीआईपी और जनप्रतिनिधियों के लिए चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर अपच गेस्ट हाउस और रेल अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए होलीडे होम का शुभारंभ उत्तर मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने किया।

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने पूरी टीम के साथ पहले रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की इस दौरान प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। जिम्मेदार एजेंसी से कहा कि 15 दिन के अंदर व्यवस्था सुधारें। प्लेटफार्म और शौचालय की सफाई देखनी चाहिए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआरएम ने कहा कि धर्म नगरी होने के कारण इस रेलवे स्टेशन में सुंदरीकरण और सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर लगातार कार्य किया जा रहे हैं होलीडे होम और वीआईपी विश्रामगृह बनाए जाने के पीछे यही मंशा है कि यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। जल्द ही रेल पटरी और बुकिंग काउंटर के अलावा अन्य निर्माण कार्य पूरे कराए जाएंगे। एक ओवरब्रिज का कार्य भी चल रहा है जो जल्द पूरा होगा। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक राजेश कुमार, इंजीनियर ईस्ट आयुष कुमार, स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक गिरीश कुमार पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0