परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों को दी परीक्षा की जानकारी
एसपी ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का किया। इसके पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ आउटडोर...
चित्रकूट। एसपी ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का किया। इसके पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ आउटडोर, इनडोर परीक्षा के सम्बन्ध में सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी गई।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए। स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी गयी। साथ ही रैतिक परेड की तैयारी का जायजा लेकर प्रतिसार निरीक्षक को सुधार के निर्देश दिए। अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। इसके बाद परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी चार व दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी वाहन तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों की कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरक, सीपीसी कैन्टीन, मंदिर, भोजनालय, ऑर्मरी का निरीक्षण किया। आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को उनके होने वाले आउटडोर, इनडोर की परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान को गई। सभी रिक्रूट आरक्षियों को पूर्ण दक्षता, मनोयोग से परीक्षा में सम्मिलित होने को बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, प्रभारी आरटीसी शिवमूरत यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
