यूपी में मौसम का अलर्ट : कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर नाउकास्ट...
मौसम विभाग का नाउकास्ट अलर्ट जारी, 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं
लखनऊ/बांदा। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर नाउकास्ट अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन और कानपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं चित्रकूट, झांसी, इटावा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण कुछ स्थानों पर अचानक तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और टीन शेड जैसी असुरक्षित जगहों से दूर रहें। किसान भी मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतें और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है, इसलिए सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
