बाँदा एसपी ऑफिस में आया अनोखा मामला, दिए गए जांच के आदेश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि दांत के डॉक्टर के यहां अपना जिस दांत को उखड़ाने गई थी..

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि दांत के डॉक्टर के यहां अपना जिस दांत को उखड़ाने गई थी। डॉक्टर ने उसके बजाय दूसरा दांत उखाड़ दिया। जब उससे दोनों दांत लगवाने के पैसे मांगे तो उसने गाली गलौज करके भगा दिया।
यह भी पढ़ें - ओमिक्रोन को लेकर जनपद में 590 निगरानी समितियां अलर्ट, परदेशियों पर निगाहें
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली सरोज पत्नी राज कुमार पेशे से मजदूर है। उसने बताया कि वह गुरुवार को डॉ राम अवतार पाल के यहां अपना दांत उखडा़ने गई थी। दांत हिल रहा था और दर्द कर रहा था। डॉक्टर ने देखने के बाद कहा कि इस दांत को उखाड़ना पड़ेगा। मैंने कहा ठीक है उखाड़ दीजिए, इस पर डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा कर दांतो को शून्य कर दिया और इसके बाद जो दांत दर्द कर रहा था। उसकी वजाय दूसरे दांत को उखाड़ दिया।
जब मुझे पता चला तो मैंने कहा कि आपने गलत दांत उखाड़ दिया है। इस पर वह गाली गलौज करने लगा। तभी मेरे पति ने कहा कि आपको दोनों दांत लगवाने के पैसे देने पड़ेंगे। इस पर आग बबूला होकर उसने कहा जहां शिकायत करना हो कर दो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपर एसपी से शिकायत की। पूरा मामला सुनने के बाद एएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें - भंडारा के दूसरे दिन लंगर छकने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
यह भी पढ़ें - बांदा शहर को जाम से छुटकारा दिलाने को आईजी के. सत्यनारायण की अनूठी पहल
What's Your Reaction?






