श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं पर विशेष जोर

दीपावली मेले के दृष्टिगत डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने रामघाट, खोही तालाब एवं बिहारा रैन बसेरा सहित विभिन्न स्थलों...

Nov 3, 2026 - 10:08
Nov 3, 2026 - 10:08
 0  1
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं पर विशेष जोर

डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दीपावली मेले से पूर्व रामघाट, खोही तालाब एवं बिहारा रैन बसेरे की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

चित्रकूट। दीपावली मेले के दृष्टिगत डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने रामघाट, खोही तालाब एवं बिहारा रैन बसेरा सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। 

रामघाट में यूपीपीसीएल को सड़क किनारे पौधरोपण, सौंदर्यीकरण, साइनेज लगाने एवं नालियों को ढकने, अधिशासी अधिकारी को स्ट्रीट लाइट लगवाने, जल संस्थान को चौंबर ठीक करने, विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर व पोल शिफ्ट करने, उतारा पुल से घाट तक सीढ़ियां बनवाने एवं नदी से मिट्टी हटवाने के निर्देश दिए। रैन बसेरे का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर रैन बसेरा लिखवाने, शौचालय की मरम्मत व रंगाई पुताई कराने तथा मंदाकिनी नदी में कचरा न जाने देने एवं नियमित सफाई के निर्देश दिए। बताया गया कि 16 चेंजिंग रूम में से 6 लग चुके हैं। शेष शीघ्र लगाने, खोया पाया केंद्र की रेलिंग ठीक कराने, पुल पर प्रकाश व्यवस्था एवं खोया पाया केंद्र में सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर स्थापित कर निगरानी करने तथा अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात खोही तालाब में जल स्रोत, डस्टबिन पुताई, साइनेज, वृक्षारोपण, फेंसिंग एवं पैमाइश के निर्देश दिए। शिकायत पर संग्रामपुर स्थित शराब दुकान का निरीक्षण कर गंदगी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर ग्राम पंचायत में जमा कराने एवं कैंटीन में ही सेवन कराने के निर्देश दिए। अंत में बिहारा रैन बसेरा एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर दीपावली से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने तथा पार्किंग में प्रकाश व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा प्राथमिकता है और सभी विभाग समन्वय से समय से कार्य पूर्ण करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0