विकास भवन में कृषि विभाग द्वारा अनुदानित कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी सम्पन्न
कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्रों के चयन के लिए सोमवार को विकास भवन में ई-लॉटरी की प्रक्रिया आयोजित की गई। सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता...
चयनित किसानों के खिले चेहरे
चित्रकूट। कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्रों के चयन के लिए सोमवार को विकास भवन में ई-लॉटरी की प्रक्रिया आयोजित की गई। सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में पारदर्शी लॉटरी में कस्टम हायरिंग सेंटर,सुपर सीडर एवं एकल यंत्रों के लिए 08 किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों को तुरंत एसएमएस के माध्यम से सूचना मिली।
कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने वाले कृषि यंत्रों के चयन के लिए ई-लॉटरी की प्रक्रिया विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष यह लॉटरी पारदर्शी रूप से आयोजित की गई। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनांतर्गत कस्टम हायरिंग के लिए 01 लक्ष्यों के सापेक्ष कुल 10 किसान एवं एकल यंत्रों जैसे कल्टीवेटर, स्ट्रारीपर, चौपकटर, मिनी राइस मिल एवं ऑयल मिल विथ फिल्टर के लिए 07 लक्ष्यों के सापेक्ष कुल 13 किसानों की बुकिंग हुई थी। जिसमें 01 कस्टम हायरिंग सेंटर और 07 एकल यंत्र के लिए विभागीय पोर्टल पर ई-लॉटरी कराई गई। लॉटरी पूरी होने के तुरंत बाद चयनित किसानों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना प्राप्त हो गई। उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने कृषकों को यंत्र प्राप्ति की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तार से समझाई। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी आर के वर्मा, जिला अग्रणी प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता, जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय, कृषि वैज्ञानिक गनींवा अवनीश पटेल, कार्यालय सहायक अरुण कुमार, राघवेंद्र सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
