लखनऊ से तीन रूटों पर सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में पहले चरण में तीन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इन रूटों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा..

Mar 8, 2022 - 00:55
Mar 8, 2022 - 01:03
 0  1
लखनऊ से तीन रूटों पर सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें
फाइल फोटो

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में पहले चरण में तीन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इन रूटों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें अब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इससे यात्री कम समय में सफर कर सकेंगे।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ट्रेनों के बेहतर संचालन की दिशा में चल रहे प्रयास अब दिखाई पड़ने लगे हैं। सिंगल लाइन और विद्युतीकृत का कार्य तीन रूटों पर पूरा हो गया है। बाकी दो रूटों पर जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें - ट्रेन को आग से बचाने के लिए यात्रियों ने, ट्रेन को धक्का देकर आगे बढाया

इससे आने वाले दिनों में लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से यात्री और माल गाड़ियां दोगुने रफ्तार से दौड़ सकेंगी। लखनऊ से सुल्तानपुर होते हुए प्रतापगढ़ तक, अयोध्या कैंट से सुल्तानपुर जंक्शन रेलखंड तक और सुल्तानपुर जंक्शन से फाफामऊ जंक्शन रेलखंड पर सवारी और माल गाड़ियों को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने की अनुमति रेल संरक्षा आयुक्त ने दे दी है। इससे एक घंटे में 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ट्रेनें अब 100 से 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगी। इससे ट्रेनों से एक घंटे के सफर में करीब 22 मिनट की बचत होगी।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा का कहना है कि मिशन रफ्तार 2024 के तहत रेलखंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण तेजी से पूरा किया जा रहा है। लखनऊ मंडल के तीन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी करने की स्वीकृत रेल संरक्षा आयुक्त से मिल गई है। सभी रूटों पर ट्रेनों का सफल ट्रायल भी कर लिया गया है। जल्द ही तीनों रूटों पर ट्रेनें 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इस रेल रूट पर 06 और 13 मार्च को इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

यह भी पढ़ें - मुंबई का सफर करने वाले बुंदेलियों को एक और ट्रेन की सौगात

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 3
Wow Wow 2