वोट की ताकत से मजबूत हुआ लोकतंत्र, संविधान ने हर नागरिक को दिया बराबरी का अधिकार : पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल
गरीब हो या अमीर, हर नागरिक को समान अधिकार और देश की सरकार चुनने की ताकत देने वाला भारतीय संविधान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है...
पीएम मोदी ने संविधान के सम्मान और जन-जागरूकता को दी नई पहचान, विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश
चित्रकूट। गरीब हो या अमीर, हर नागरिक को समान अधिकार और देश की सरकार चुनने की ताकत देने वाला भारतीय संविधान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। संविधान ने आम आदमी को भी अपनी आवाज बुलंद करने और राष्ट्र की दिशा तय करने का अधिकार दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था देश की प्रगति का आधार बन रही है। यह बात बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता एवं बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने संविधान गौरव दिवस पर छत्रपति शाहू जी महाराज इंटर कॉलेज, रगौली में आयोजित कार्यक्रम में कही।
पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में संविधान दिवस मनाने की पहल कर संविधान, संविधान निर्माताओं के योगदान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति देशव्यापी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को संविधान की ताकत, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों से परिचित कराना है।
उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अभिव्यक्ति की आजादी जैसे अधिकार दिए हैं। मताधिकार के माध्यम से गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सरकार चुनने की ताकत मिली है। आजादी के समय देश में दो वक्त की रोटी और तन ढंकने तक की चुनौती थी, लेकिन संवैधानिक व्यवस्था ने देश को एकजुट कर विकास और लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी।
पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान के गौरव को याद रखना और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी,प्रधानाचार्य अजीत नारायण, वृजराज रैकवार, अनिता कुमार, संतोष कुमार, बीरेन्द्र कुमार, शोभा प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, मो. इस्माइल, कमल सिंह, संजय सिंह, महेन्द्र सिंह, जगभान सिंह, राजेन्द्र सिंह, हुनबलाल सिंह, राजेश सिंह, शिवधनी सिंह, कु. रमा देवी, कु. निशा देवी एवं जितेन्द्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
