जिले में 850 बूथों में सुनाई गई पीएम की मन की बात

जिले में भाजपा के 850 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों..

Jun 18, 2023 - 12:37
Jun 18, 2023 - 12:37
 0  5
जिले में 850 बूथों में सुनाई गई पीएम की मन की बात
मन की बात सुनते भाजपाई व अन्य।

चित्रकूट।

जिले में भाजपा के 850 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों, रक्तदाता दम्पति, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता, पूर्व सैनिक, युवाओं ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें- अगर आप की ट्रेन छूट जाये और उसी ट्रेन में उसी दिन सफर करना चाहें, तो जाने ये नियम

मन की बात कार्यक्रमों में अलग-अलग स्थानों पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश मंत्री बिहार शम्भू शरण पटेल, पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, जिला संयोजक आलोक पांडेय रहे। गनींवा मण्डल के रगौली शक्तिकेंद्र के बालापुर खालसा गांव में विशेष आयोजन हुआ। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के प्रेरणास्पद विचार को सुना गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी स्थानों पर परिचर्चा भी सम्पन्न हुई।

प्रदेश मंत्री शम्भू शरण ने बालापुर में संबोधित करते हुए कहा कि विचारो से ही परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू होती है। मोदी जी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गो को विकास के अवसर मिले हैं। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जनसंवाद और विचारों के आदान प्रदान का सकारात्मक मंच है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में जनसहभागिता से विचारों का प्रवाह समाज में तेजी से होगा। इस मौके पर शक्ति सिंह तोमर, सुशील पटेल, शिवाकांत पांडेय, निर्मलेन्द्र पांडेय, अखिलेश रैकवार, राघव अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, अश्विनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर के एक गांव के सैकड़ों लोगों ने की देश की पहरेदारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0