कामदगिरि पर्वत में लगाई गई नवग्रह वाटिका

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन खोही द्वारा व्यापारियों की बैठक व पौधरोपण तथा सदस्यता ग्रहण सम्मान समारोह हुआ...

Aug 9, 2024 - 23:56
Aug 9, 2024 - 23:59
 0  1
कामदगिरि पर्वत में लगाई गई नवग्रह वाटिका

व्यापारियों का शोषण व उत्पीडन होगा बर्दाश्त: शानू गुप्ता

चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन खोही द्वारा व्यापारियों की बैठक व पौधरोपण तथा सदस्यता ग्रहण सम्मान समारोह हुआ। खोही बाजार कामदगिरि परिक्रमा मार्ग जलेबी वाली गली में व्यापारियों ने बैठक का आयोजन किया। साथ ही कामदगिरि पर्वत में नवग्रह वाटिका लगाई गई। जिसमें मलयागिरी चंदन, पीपल, बरगद, पाकड, समी, आम आदि नवग्रह वाटिका के पौधे रोपित किए गए। उद्योग व्यापार संगठन खोही बाजार के अध्यक्ष गंगा प्रसाद केसरवानी व महामंत्री संदीप गुप्ता तथा मंत्री अजय मोदनवाल ने स्वागत सम्मान किया। साथ ही व्यापारियों ने समस्याएं बताई।

यह भी पढ़े : राज्य कर उपायुक्त ने सुनी व्यापारियों की समस्यायें

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने खोही बाजार के लगभग आधा सैकडा व्यापारियों को संगठन द्वारा जारी सदस्यता आईडी कार्ड व प्रमाण पत्र का वितरण कर सम्मानित किया। साथ ही सभी को सक्रिय व वार्षिक सदस्यता ग्रहण कराई गई। व्यापारियों ने शोषण उत्पीडन से जुडी कई समस्याएं पदाधिकारी के सामने रखी। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने कहा कि जिले में इतिहास रहा है कि व्यापारियों का शोषण उत्पीडन करने वालों ने चित्रकूट छोडा है। भाजपा की मोदी व योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। व्यापारियों का किसी भी कीमत में शोषण व उत्पीडन तथा उत्पीणात्मक कार्रवाई संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। शोषण उत्पीड़न करने वालों की लिस्ट केन्द्रीय कार्यालय व जिलों के जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। मंडल मंत्री विनोद आर्या, मण्डल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल, जिलाकोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवा उपाध्यक्ष सीताराम श्रीवास्तव ने कहा कि दलालों के माध्यम से व्यापारियों से वसूली की जा रही है।

यह भी पढ़े : देशभक्ति गीत व काकोरी ट्रेन लूट काण्ड नाट्य मंचन की दी प्रस्तुतियां

इस मौके पर कृष्णा केसरवानी, दिनेश कुमार गुप्ता, लाला केसरवानी, प्रांशु, विदित कुमार, लोकनाथ केसरवानी, राकेश कुमार, बलराम गुप्ता, प्रकाश नारायण गर्ग, केसव त्रिपाठी, अरविन्द केसरवानी, कामता प्रसाद, विजय कुमार, छेटेलाल, संजीव मोदनवाल, शारदा प्रसाद, राकेश, मनोज गुप्ता, लखन गुप्ता, रविशंकर, पवन, दीपांशु, जमुना, नत्थू प्रसाद, विष्णु केसरवानी, महेंद्र, विजय, संतोष गुप्ता, चन्दन, संजीव, शिवम, रामभरोसे, रितिक, सुशील पाण्डेय, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाकर शहीदों को किया गया नमन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0