लखनऊ : लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने की आदत छोड़ दें अखिलेश यादव : भाजपा

लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने की आदत उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश..

लखनऊ : लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने की आदत छोड़ दें अखिलेश यादव : भाजपा

कहा, पूरा विश्व भारत की कर रहा है प्रशंसा लेकिन अखिलेश को सपने दिख रहे हैं भाजपा  

लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने की आदत उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को छोड़ देना चाहिए। वैक्सिन के खिलाफ लोगों को भड़का कर वे कोरोना को बनाये रखने पर आमादा हैं।

इस तरह की घटिया राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी। ऐसी सोच रखने वाले पार्टी के मुखिया को अपनी सीट भी निकालनी मुश्किल हो जाएगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कही। वे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा गुरुवार को दिए गए बयान "पूर्ण सुरक्षितकोश अभी तक शोध परिष्कार में है, फिर भी कोरोना और इसकी वैक्सीन जैसे संवेदनशील मामले में भी भाजपा राजनीति करने पर उतारू है।" का शुक्रवार को जवाब दे रहे थे।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश : छह आईपीएस और 31 पीपीएस अफसरों का तबादला

उन्होंने कहा कि एक तरफ डब्ल्यूएचओ कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जीत दे रहे हैं। 144 देश वैक्सिन बनाने की लाइन में हैं लेकिन कुछ देश ही इसे बना पाया, जिसमें भारत भी है।

इसके लिए पूरा विश्व आज भारत की प्रशंसा कर रहा है लेकिन सपा मुखिया को वैक्सिन में ही खामी दिख रही है। जहां यूपी की बात है, टाइम्स मैगजीन ने यहां के आईजेंट सिस्टम की सराहना की है। यहां कोरोना काल में कैसे लोगों की रक्षा के लिए सरकार ने दिन-रात एक कर दिया। हर कोई इसको देखकर ताज्जूब कर रहा है। पूरे देश की जनता सरकार के प्रबंधन और वैज्ञानिकों के अथक प्रयास की सराहना कर रही है। यही कारण है कि अखिलेश इस सराहना को देख-सुनकर बौखला गए हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : ठंड से बचाव के लिए डीएम ने 900 कंबल बांटे

कोरोना काल में भी प्रोपगंडा फैलाने में जुटा विपक्ष  

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया सहित पूर्ण विपक्ष इस पर आश्चर्य चकित रह गया कि दुनिया में सबसे ज्यादा नियंत्रण भारत में कैसे कर लिया गया। यहां इतनी कम मौतें कैसे हुईं, जबकि विपक्ष तमाम तरह के प्रोपगंना फैलाने में जुटा रहा, जिससे लोग काल के गाल में समा जाएं और उसे राजनीति करने का मौका मिले। मनीष शुक्ला ने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि विपक्ष के लोगों के शिष्यों पर राजनीति करना चाहता है। व्यवस्थाओं में असहयोग कर हर समय अराजकता फैलाने की नाकम कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें - प्रदेश में ड्राई रन का फाइनल अभियान 11 जनवरी, 2021 को चलाया जायेगा

विपक्ष की बरगलाने की आदत को जनता समझ चुकी है  

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव सहित पूरे विपक्ष की बरगलाने की आदत को जनता समझ चुकी है। अभी तो प्रदेश में दहाई अंक तक पहुंचे थे लेकिन इस बार वे दहाई का अंक पूरा नहीं करेंगे। मनीष शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव की बौखलाहट का ही नतीजा है कि उन्होंने वैक्सिन को भाजपा का टीका लगवाने से मना कर दिया। इसके बाद दो दिन तक इस पर सफाई दे रही है लेकिन उनके दिमाग में क्या चल रहा है, यह तो जनता जान ही चुकी है।

यह भी पढ़ें - धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

अशांति फैलाने कर माहौल को खराब करना चाहता है विपक्ष  

उन्होंने कहा कि "सत्ता में थे तो अराजकता के साथ कर रहे थे बेइमानी, अब लोगों को भड़काना ही है सपा की मुख्यमंत्री रानी।" उनके शासन काल में फैली अराजकता के कारण ही जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। अब वे बौखला गए हैं। उनकी बौखलाहट देश की प्रगति व प्रदेश में शांति व्यवस्था को लेकर है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन सी जुगत लगायी जाती है, जिससे जनता भड़के, प्रदेश में अशांति का माहौल हो और हमें राजनीति करने का मौका मिले।

ह भी पढ़ें - बाँदा : हर्षोल्लास के साथ नवीन बी.एड. सत्रः 2020-22 की शुरुआत

चौमुखी विकास हो रहा है देश व प्रदेश का  

मनीष शुक्ला ने कहा कि जनता सब जानती है। वह देश व प्रदेश की चौमुखी विकास को देख रहा है। यहां सपा के कार्यकाल की तरह किसानों के धान व गेहूं की खरीदारी दलालो से नहीं, किसानों से हो रही है। योजनाएं फाइलों में नहीं धरातल पर उतर रही हैं।

गरीबों को उनका हक मिल रहा है। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि सपा के शासन काल में यदि गांव का ट्रांसफार्मर जल जाय तो लोग अधिकारियों को घूस देने के लिए चंदा इकट्ठे करते थे। इसके बाद महीने भर लग जाते थे, ट्रांसफार्मर लगने में, अब 24 घंटे के भीतर बिजली विभाग खुद की गाड़ी से ले जाकर ट्रांसफार्मर लगा रहा है। गांव में भी पर्याप्त बिजली रहती है। सड़कें हर तरफ बन रही हैं या बन चुकी हैं। खराब सड़कों का मरम्मत चल रहा है। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे अब मिड मिल के लिए नहीं, पढ़ाई के लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - नौ महीने बाद दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस 10 जनवरी से फिर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0