धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर समाजवादी पार्टी संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने में जुट गई है। कार्यकर्ताओं..

धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

बदायूं कांड ने देश को किया शर्मसार - सपा मुखिया 

आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर समाजवादी पार्टीवादी विभाजन के मजबूत करने में जुट गया है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए गुरूवार को धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर आये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हवाई पटटी पहुंचने पर सपाइयों ने पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : हर्षोल्लास के साथ नवीन बी.एड. सत्रः 2020-22 की शुरुआत

इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

श्री यादव ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लगातार वृद्धि हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी से भाजपा सरकार का सफाया होगा और पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।

धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का हवाई पटटी पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो 0 बी 0 पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद विश्वभैरव प्रसाद, सपा प्रवक्ता विधायक सुनील सिंह सौजन्य, जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, श्यामाचरण गुप्त, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व प्रत्याशी डा 0 निर्भय सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव लिंगनादन यादव, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव आदि दर्जनों सपाइयों ने पुष्प गुच्छक देकर स्वागत किया। किया।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखंड के सातों जिलों को योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2022 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार को सड़क पर ले आएंगे और यह सरकार केवल लोकतंत्र बचेगा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का कृषि बिल को किसानों का डेथ वारंट है। यह विधेयक केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। भाजपा सरकार लगातार किसानों का तिरस्कार कर रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी करने वाला जो कृषि विधेयक भारत सरकार लाई है, उसे किसान अपनी जमीन का मालिक न रहकर मजदूर हो जाएगा। कृषि उत्पादन मण्डी की समाप्ति और विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित न होने से किसान अब अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होंगे। गेहूं, धान की फसल को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाये जाने से किसान को बड़े आढ़तियों और व्यापारिक घरानों की शर्तों पर अपनी फसल बेचने की मजबूरी होगी। समाजवादी पार्टी के किसानों की आवाज दबेगी नहीं।

यह भी पढ़ें - नौ महीने बाद दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस 10 जनवरी से फिर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी

इसके अलावा श्री यादव ने कहा कि इतना झूठ और भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं रहा है और भाजपा सरकार किसी के साथ कुछ भी कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन में पूरी तरह से उनके साथ है। कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगाए हैं।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव सपा अपने दम पर लदेगी।

लेकिन सामान विचारधारा वाले छोटे दलों के लिए दरवाजे खुले रखगी। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। सपा मुखिया ने बदायूं कांड को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंदिर जैसी पवित्र जगह पर मां-बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की जघन्य वारदात ने देश को शर्मसार किया है। पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।उन्होंने कहा कि सपा शासन काल की योजनाओं को अपना निगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चार साल में योगी सरकार की कोई ऐसी बडी उपलब्धि नहीं रह गई, जिसे गिनाया जा सके। चित्रकूट में भी जो विकास कार्य सपा शासन काल में हुआ है। योगी सरकार उनका रंग बदल कर अपना गिना रही है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर: अवैध असलहे की फैक्ट्री में छापेमारी, भारी मात्रा में असलहे बरामद

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0