बाँदा : हर्षोल्लास के साथ नवीन बी.एड. सत्रः 2020-22 की शुरुआत

केसीएनआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बाँदा में द्विवर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम के नवीन सत्रः 2020-22  का..

Jan 7, 2021 - 11:45
Jan 7, 2021 - 12:05
 0  2
बाँदा : हर्षोल्लास के साथ नवीन बी.एड. सत्रः 2020-22 की शुरुआत

केसीएनआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बाँदा में द्विवर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम के नवीन सत्रः 2020-22  का  बृहस्पतिवार  को शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर डा.पी.के चैधरी एवं डीन विवेक सिंह राठौर ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखंड के सातों जिलों को योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टर डा.पी.के चैधरी ने अपने संबोधन के द्वारा शिक्षा के आउटपुट एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित तरीके से प्रयोग पर बल दिया। उन्होने कम संसाधनों से अधिक आउटकम पर विशेष बल दिया। इसी तरह संस्था के डीन विवेक सिंह राठौर  ने अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बताया । उन्होने छात्रों को अनुशासन प्रिय होने के लिए प्रेरित किया, जिससे आज के छात्र भावी आदर्श शिक्षक बन सकें।

यह भी पढ़ें - नौ महीने बाद दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस 10 जनवरी से फिर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी

कार्यक्रम में एप्लाइड साइंस विभागाध्यक्ष पी.डी. सर ने शिक्षा में वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही शिक्षा को बदलते परिवेश की मांग के आधार पर अधिक कौशल विकसित करने पर बल दिया।

इस मौके पर बी.एड. प्राध्यापिका सोनाली त्रिपाठी ने बी.एड. प्रथम वर्ष के समग्र पाठ्यक्रम पर संक्षिप्त रूप में प्रकाश डाला। अंत में बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ.आर. के. गुप्ता ने आभार प्रदर्शन के साथ-साथ नव प्रशिक्षुओं को आशीर्वचन स्वरूप औपचारिक एवं अनौपचारिक उदाहरण देते हुए अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.एड. छात्रा सेजल एवं शिवानी गुप्ता ने द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर: अवैध असलहे की फैक्ट्री में छापेमारी, भारी मात्रा में असलहे बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0