प्रदेश में ड्राई रन का फाइनल अभियान 11 जनवरी, 2021 को चलाया जायेगा

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया..

Jan 7, 2021 - 12:32
Jan 8, 2021 - 07:02
 0  3
प्रदेश में ड्राई रन का फाइनल अभियान 11 जनवरी, 2021 को चलाया जायेगा

सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर को उपलब्ध करा रही है  

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर ड्राई रन का फाइनल अभियान 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा, जिससे किसी प्रकार की कमी को पहले से ही दूर कर लिया जायेगा। इसके साथ ही वैक्सीन भण्डारण, सुरक्षा आदि की व्यवस्था की जा रही है तथा वैक्सीन आने के बाद तय लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए आवश्यक है कि सभी लोग सावधानी बरतें, मास्क का निरन्तर उपयोग करें, हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचंे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।  मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग पौने 18 करोड़ परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना गया है अथवा उनका कोविड टेस्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे देश मंे सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट उत्तर प्रदेश में किये जा रहे है। पिछले वर्ष दिसम्बर, 2019 से इस वर्ष दिसम्बर, 2020 में प्रदेश सरकार को विभिन्न स्रोतों से राजस्व में 2500 करोड़ रूपये की बढ़ोत्तरी हुयी है।

यह भी पढ़ें - धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं उनकों भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र की जाय। इसी क्रम में बैंकों से समन्वय किया जा रहा है। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक लगभग 6.89 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को 20,872 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील, पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाईयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 14 मई, 2020 के पश्चात एमएसएमई इकाईयों को बैंकों द्वारा 32,000 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे लगभग 27 लाख लोगों को प्रदेश में रोजगार के अवसर मिले हैं। 

यह भी पढ़ें - बाँदा : हर्षोल्लास के साथ नवीन बी.एड. सत्रः 2020-22 की शुरुआत

श्री सहगल ने बताया कि किसान कल्याण मिशन विकास खण्डों में चलाया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में 06 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों तथा 21 जनवरी, 2021 में शेष विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया जायेगा। किसान कल्याण मिशन में किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। 

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 2.32 करोड़ किसानों को 04 हजार करोड़ रूपये की धनराशि उनके खातों में स्थानान्तरित की गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा 1,15,000 हजार करोड़ रूपये का गन्ना भुगतान भी किया गया है। अभी तक 547.44 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखंड के सातों जिलों को योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात

अभी तक 9,05,930.40 कु0 मक्का किसानों से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को प्रदेश सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जो खरीददारी की जा रही है, वो समाप्त नहीं किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश दिये है कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी स्वयं अथवा अधीनस्थ अधिकारी धान, मक्का तथा मूंगफली क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करे।

किसानों को धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियोध्कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,47,401 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,48,87,930 सैम्पल की जांच की गयी है।

यह भी पढ़ें - नौ महीने बाद दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस 10 जनवरी से फिर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 815 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 11,787 कोरोना के एक्टिव मामले में संे 4,702 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,068 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,70,605 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,81,402 क्षेत्रों में 5,03,615 टीम दिवस के माध्यम से 3,11,37,825 घरों के 15,13,92,288 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,358 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,60,106 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश के 1500 केन्द्रों पर ड्राई रन का फाइनल अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2021 से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सभी शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी, 2021 से पल्स पोलियों अभियान चलाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर: अवैध असलहे की फैक्ट्री में छापेमारी, भारी मात्रा में असलहे बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0