दुकानों के सामने कचरा फेकने पर होगी कार्यवाही

नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम के कार्यालय में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार...

Mar 9, 2026 - 09:58
Mar 9, 2026 - 09:58
 0  4
दुकानों के सामने कचरा फेकने पर होगी कार्यवाही

एडीएम न्यायिक ने समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

शीघ्र होगी 60 सफाई कर्मियों की भर्ती

चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम के कार्यालय में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की।

बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सफाई एवं खाद निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, कर निरीक्षक राहुल पांडेय तथा समस्त सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों से स्वच्छता के अंतर्गत यूजर चार्ज की वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही यूजर चार्ज को टैक्स के साथ बोर्ड में पारित कराते हुए अप्रैल माह से लागू कराने के निर्देश दिए गए। सफाई एवं खाद निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला ने अवगत कराया कि उनके क्षेत्र में वर्तमान में 313 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जबकि मानक के अनुरूप 60 कर्मचारियों की कमी पाई गई है। इस पर प्रभारी अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही 60 कर्मचारियों की भर्ती कराते हुए इस गैप को पूर्ण किया जाए। जिससे नगर की साफ सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके।

प्रभारी अधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि नगर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति या व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सामने कूड़ा फेंकते हुए या कूड़े का ढेर लगाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध जुर्माना एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी सफाई नायकों को निर्देश दिया गया कि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। कर निरीक्षक राहुल पांडेय एवं उनकी टीम, टैक्स कलेक्टर इलियास, फैजल, दीपक, गौरव आदि को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन यूजर चार्ज की वसूली करते हुए मार्च माह तक नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम क्षेत्र में शत प्रतिशत यूजर चार्ज वसूली सुनिश्चित की जाए। सभी सरकारी, गैरसरकारी संस्थानों तथा व्यवसायिक दुकानों, भवनों को चिन्हित कर दो दिनों के भीतर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी पाया गया कि कर वसूली के लक्ष्य 1 करोड़ 54 लाख रुपये के सापेक्ष अभी तक केवल 26 हजार रुपये की ही वसूली हुई है। इस पर अधिशासी अधिकारी एवं कर निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि मार्च माह में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित की जाए तथा आगामी समय में गृह, भवन एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में स्वकर प्रणाली लागू करना सुनिश्चित किया जाए।

नगर पालिका क्षेत्र में 1162 घरों का गृहकर ऑनलाइन पाया गया। कर निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि विस्तारित क्षेत्र के वार्डों का सर्वे कर शीघ्र ही अधिक से अधिक गृहकर ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें। नगर पालिका की आय बढ़ाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने तथा विज्ञापन हेतु होर्डिंग का टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में कनिष्ठ सहायक कर्मोत्तम सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार, सफाई एवं खाद निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, कर निरीक्षक राहुल पांडेय, अवर अभियंता शिवम तिवारी, निर्माण लिपिक ज्ञान गुप्ता, कर लिपिक प्रवीण बाबू, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0